सुनेल: राजपुरा में कुएं में लगी आधा दर्जन पानी की मोटरे हुई चोरी
सुनेल थाना क्षेत्र के राजपुरा गांव में कुएं में लगी 6 पानी की मोटरे चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालूलाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट ने बताया है कि उसके परिवार के लोगों ने उनके कुँए से पानी भरने के लिए 6 मोटरे लगा रखी थी।जिन्हें कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया है।पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।