सुनेल: कस्बे के आम रोड़ पर ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में चालक, गिरफ्तार उपकरण जब्त
सुनेल के आम रोड़ पर ध्वनि प्रदूषण करने के आरोप में पुलिस ने आज एक ट्रेक्टर चालक को गिरफ्तार किया है।ट्रैक्टर चालक बहादुर सिंह उसके ट्रैक्टर में लगे टेप मशीन को तेज आवाज में बजा रहा था। जिससे ध्वनि प्रदूषण होना पाया गया।जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर उसके ट्रैक्टर में लगे टेप मशीन मय स्पीकर व मेमोरी कार्ड जब्त किया है।