चूरू: लुहारों का मोहल्ला में शराब के पैसों से इंकार करने पर पति ने पत्नी को डंडे से पीटा, चेहरे पर आई गंभीर चोट
Churu, Churu | Aug 8, 2025 चूरू में शराब के लिए रुपये देने से इंकार करना एक महिला के लिए दर्दनाक साबित हुआ। चूरू के लुहारो का मोहल्ला में रहने वाले शराबी पति ने शुक्रवार को पत्नी को डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायल महिला को उसका बेटा राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया।