चूरू: चूरू लोक अदालत में 35 प्रकरणों का निस्तारण, आपसी सहमति से किया गया निस्तारण
Churu, Churu | Aug 8, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार शाम 4 बजे जानकारी के अनुसार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, चूरू में शुक्रवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमन्त धारीवाल एवं सदस्यग सुभाष चन्द्र बरबड़, ऋतुराज, अमित कुमार प्रजापत की उपस्थिति में विद्युत विभाग के लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया।