चूरू: परिवार कल्याण में राजगढ़ के बीसीएमओ रहे प्रथम, उत्कृष्ट कार्य करने पर चिकित्साकर्मियों का होटल शक्ति पैलेस में हुआ सम्मान
Churu, Churu | Aug 8, 2025 चूरू जिले में परिवार कल्याण और राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सक, एएनएम, चिकित्सा संस्थान और ग्राम पंचायतों को शुक्रवार को होटल शक्ति पैलेस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा ने जनसंख्या नियंत्रण व परिवार नियोजन की महत्ता बताते हुए अग्रणी रहने वालों को बधाई दी।