चूरू: बिसाऊ में दिनदहाड़े युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, घायल का चूरू अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Aug 8, 2025 चूरू जिले के निकटवर्ती बिसाऊ कस्बे में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय अकरम को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ उसका इलाज कर रहे हैं।