केसठ: केसठ के कन्या प्राथमिक विद्यालय में पूर्व प्रधानाध्यापिका को दी गई श्रद्धांजलि
Kesath, Buxar | Apr 11, 2024 केसठ के कन्या प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानाध्यापिका शांति देवी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए एक समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर अतिथियों ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने किया। वही संचालन गोरख नाथ पासवान एवं मुख्तार यादव ने संयुक्त रूप से किया।