गोरखपुर: पिपराइच पुलिस ने हरखापुर से फर्जी दस्तावेज से दूसरे की जमीन को खुद का साबित कर पैसा हड़पने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पिपराइच पुलिस ने आशीष सिंह नाम के एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। इस पर आरोपी है कि इसने दूसरे की जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद का बना लिया और यह कागजात दिखाकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए हड़प लिया। पुलिस ने इसके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया।