गोरखपुर: गुलरिहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया में प्रेमिका के घर पर प्रेमी ने फांसी लगाई, हुई मौत
गुलरिहा थाना क्षेत्र के फुलवरिया के रहने वाले शैलेंद्र निषाद ने पास में रहने वाली तीन बच्चों की मां पर दिल लुटा दिया। बुधवार की रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शैलेंद्र को स्थानीय लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची डर कर शैलेंद्र ने प्रेमिका के घर में ही पंखे में फंदा लगाकर फांसी लिया जिससे शैलेंद्र की मौत हो गई।