गोरखपुर: रेलवे बस स्टेशन पहुंचे एडीजी जोन ने जाम की समस्या को समझा, बसों को हटाने के दिए निर्देश
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एडीजी जोन के एस प्रताप पहुंचे रेलवे बस स्टेशन साथ में एसपी सिटी और डीआईजी भी मौजूद रहे। जाम की समस्याओं को समझते हुए एडीजी ने संबंधित विभाग के साथ संबंध में बनाकर जाम से निपटने के निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि बस स्टेशन पर सड़क के एक तरफ लगाई जाने वाली बसों को डिपो के अंदर पार्क कराया जाएगा।