गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के पास से व्यापारी का ड्राइवर ₹152,400 लेकर फरार हुआ
बांसगांव निवासी विशाल गुप्ता लोहे के तार बेचने का काम करते हैं। 25 दिसंबर को उनका ड्राइवर एक मजदूर के साथ गोरखपुर के धर्मशाला बाजार में तार लेकर आया और व्यापारी को तार देने के बाद 152400 भुगतान लेकर वापस बांसगांव चला। राजघाट थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वर नाथ मंदिर के पास से मजदूर को धोखा देकर पैसे लेकर फरार हो गया ड्राइवर का नाम हसीमुद्दीन है।