गोरखपुर: मरे हुए व्यक्ति का वारिस बनकर जमीन बेचने वाले जालसाज को मोहरीपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिलुवाताल पुलिस ने अविनाश कुमार निषाद नाम के एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है जो एक मरे हुए व्यक्ति का खुद को वारिस बताया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसकी जमीन को भी दूसरे को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज का उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अपराध की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने इसे जेल रवाना कर दिया।