गोपालगंज: शहर के सम्राट अशोक भवन में जदयू जिलाध्यक्ष पद के चुनाव में हंगामा, कार्यकर्ता दो गुटों में बंटे
शहर के ब्लाक कालोनी स्थित सम्राट अशोक भवन में रविवार को जदयू जिलाध्यक्ष पद को लेकर चुनाव की प्रकिया कराई गई। इस दौरान जदयू के अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान चुनावी प्रवेक्षक ने चुनाव की प्रकिया शुरू की। जिसके बाद जदयू कार्यकताओं ने हंगामा कर दिया।