हथुआ अंचल में डीएम का औचक निरीक्षण
जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ (भा.प्र.से.) ने हथुआ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर राजस्व कार्यों, अभिलेखों एवं विभिन्न पंजियों के संधारण की स्थिति की समीक्षा की।
📌 बड़ी संख्या में लंबित परिमार्जन आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर इनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रधान सहायक की नोटबुक, सूचना का अधिकार पंजी, CWJC पंजी, पूर्ण स्थानांतरण पंजी एवं शनिवारीय पंजी का अवलोकन किया गया। अभिलेखों के संधारण में कमी पाए जाने पर सभी पंजियों को अद्यतन एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप रखने का निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में प्राप्त तीन मामलों के आवेदन भी डीएम अपने साथ लेकर पहुंचे और मौके पर ही संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों से समीक्षा कर उनका त्वरित निष्पादन कराया।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं एवं भूमि-राजस्व से जुड़े मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर आम लोगों को समयबद्ध एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता, हथुआ, अंचलाधिकारी, हथुआ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
#औचकनिरीक्षण #राजस्वकार्य #परिमार्जन #जनसेवा #जनतादरबार #सुशासन #त्वरितनिष्पादन #Gopalganj #गोपालगंज #Hathua #जिलाप्रशासनगोपालगंज #DistrictAdministrationGopalganj
4 views | Gopalganj, Bihar | Sep 22, 2026