रफीगंज: रफीगंज के बिजुलिया गांव में डीजे बजाने को लेकर हुई मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
रफीगंज थाना क्षेत्र के बिजुलिया गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर सोमवार की रात्रि दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। उमेश पासवान ने 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। मंगलवार रात्रि 9:00 बजे प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।