विभूतिपुर: विभूतिपुर के दामोदरपुर में विवाहिता ने की आत्महत्या परिजनों की सहमति उपरांत शव का किया गया पोस्टमार्टम
दामोदरपुर वार्ड 12 मुस्लिम टोल में रविवार को एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। उक्त घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस के निकट शव का पोस्टमार्टम कराने से मृतका की मां ने आनाकानी की। पंचायत प्रतिनिधियों के पहल के बाद मृतिका के शव को पुलिस कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराया गया था। इस आशय की जानकारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने दी।