विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म मामले का आरोपित गिरफ्तार
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने दरवाजे के निकट खड़ी नौंवी कक्षा की एक छात्रा को जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि दुृ्कर्म का आरोपित साखमोहन टोला बदिया वार्ड 5 निवासी स्व. खखनु यादव उर्फ रामविलास यादव का पुत्र रामबाबू यादव है।