कुंडा: बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव में नकदी व ज़ेवर लेकर एक युवती हुई फरार, उसके प्रेमी पर केस दर्ज
बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को पटना नवाबगंज निवासी अमित कुमार भगा ले गया। उसने बताया, बेटी घर से ₹6,000 नकद और हज़ारों रुपए के ज़ेवरात लेकर फरार हो गई है । एएसपी संजय राय ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।