कुंडा: भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे वाहन में सुखपाल नगर के पास आग लगने से मचा हड़कंप, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू
भारत जोड़ो यात्रा के साथ चल रहे वाहन में आग लगने से हड़कम्प मच गया । सूचना पाकर अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के सुखपाल नगर के आगे जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा बढ़ी थी और थोड़ी दूर आगे गई तभी वाहन में आग लगने से हड़कंप मचा गया।