वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त हॉस्पिटल में नवजात की मौत पर हंगामा, परिजनों का आरोप- सर्जरी में ब्लेड लगने से हुई मौत
Sadar, Varanasi | Jul 12, 2025 वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल डिलीवरी के समय नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि बच्चा पैदा हुआ तो जिंदा था। डॉक्टर ने जब नाल काटा तब सर्जरी ब्लेड उसके सिर में लग गई। उसके सिर की नस कट गई और नवजात ने दम तोड़ दिया।