बासोदा: बासौदा की ग्राम पंचायत दाउद में पानी की मांग पूरी, प्रशासन ने कराया बोर।
Basoda, Vidisha | May 23, 2024 बासौदा की ग्राम पंचायत दाउद में पानी की मांग अब पूरी हो गई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों ग्राम पंचायत के लोगों ने पानी की समस्या बताई थी जिसको मीडिया ने प्रमुखता से दिखाया था गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अब लोगों की पानी की मांग को लगभग पूरा कर दिया है। प्रशासन ने लोगों की समस्या को देखते हुए गांव में ट्यूबवेल के लिए बोर कराया है।