पीएम-अजय योजना से मधुबनी के 39 अनुसूचित जाति बहुल गांवों के विकास को मिलेगी नई गति।
जिले में चयनित 39 गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर विकास योजनाओं का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
बैठक में 22 गांवों की ग्राम विकास योजना (VDP) पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी योजनाओं के चयन को प्राथमिकता देने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के अभिसरण पर जोर दिया गया।
लक्ष्य है—चयनित गांवों का समग्र विकास और ग्रामीणों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना।
#PMAJAY #PM_AJAY #ग्रामीणविकास #समग्रविकास
#samratChoudhary
#CMSamrat
#MadhubaniFirst
#शिक्षाविकास #DistrictAdministration #EaseOfLiving