शाजापुर: वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने शाजापुर नगर पालिका के बाहर किया प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
शाजापुर नगरपालिका के बाहर शुक्रवार को सफाईकर्मियों ने नारेबाज़ी कर दी। समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन पर भी तानाशाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।