शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन 4279 रुपए क्विंटल और प्याज 3400 रुपए क्विंटल तक बिका
शाजापुर कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सोयाबीन 4279 रुपए क्विंटल और प्याज 3400 रुपए क्विंटल तक बिके। मंडी में बारिश के मौसम के कारण उपज की आवक में गिरावट आई है। वहीं उपज के दाम में भी लगातार उतार-चढ़ाव सामने आ रहा है। मंडी में गुरुवार को सोयाबीन 667 क्विंटल आवक हुई जो 3306 रुपए से लेकर 4279 रुपए क्विंटल तक बिकी। वहीं गेंहू की आवक 904 क्विंटल हुई।