जलालाबाद: जलालाबाद में टप्पेबाज ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से निकाले ₹9000, पीड़ित ने थाने में की शिकायत
शाहजहांपुर जनपद के नगरजलालाबाद के मोहल्ला ब्रह्मानंद निवासी सुरेंद्र कुमार ने जलालाबाद कोतवाली पहुंच कर दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनका खाता बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में है। उसने काफी समय से बैंक में लेनदेन नहीं किया था। जब वह बीते दिवस बैंक से किताब चढ़वाने गए तो पता चला कि उनके खाते से 9000 रुपए निकाल लिए गए हैं।