निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मांझा गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद पड़ा हुआ है। गेट पर जंग लगा हुआ ताला लगा है जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। ग्रामीणों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। उद्घाटन के बाद कोई भी कर्मचारी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में नहीं रुका है।