लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील गेट पर स्थित खुला नाला बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है। इस नाले के पास हर दिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि गुजरते हैं, लेकिन इसकी खतरनाक स्थिति पर किसी की नजर नहीं जाती। जहां आज शुक्रवार को एक बाइक सवार बाइक समेत खुले नाले में गिरकर घायल हो गया था।