चूरू: एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का निरीक्षण किया, मेजर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा कर दिए निर्देश
Churu, Churu | Oct 15, 2025 चूरू जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बुधवार को एसडीएम सुनिल कुमार ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में ब्लॉक चूरू के मेजर प्रोजेक्ट्स एवं विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।