दतिया: राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल पहुंचे पंडोखर धाम, बालाजी और हाथीवान महाराज के किए दर्शन
Datia, Datia | Apr 9, 2026 भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी तथा पंचायती राज राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल गुरुवार शाम 04 वजे दतिया जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पंडोखर धाम पहुंचे। उनके आगमन पर धाम परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं और सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। राज्य मंत्री बघेल ने यहां पहुंचकर हाथीवान एवं बालाजी महाराज के दर्शन किए।