भाजपा मण्डल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
.
#हरदोई: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बेनीगंज मण्डल की कार्यसमिति बैठक ब्रम्हदेव स्थान, सिकलिन टोला में आयोजित की गई। बैठक मण्डल प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं मण्डल प्रवासी पंकज बाजपेई के आतिथ्य में सम्पन्न हुई।
बैठक में मण्डल पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई तथा गत माह सम्पन्न हुए विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में मण्डल अध्यक्ष रोहित वैश्य ने मण्डल प्रभारी आशुतोष शुक्ला एवं मण्डल प्रवासी पंकज बाजपेई को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज
Hardoi, Hardoi | Jun 4, 2026