ठाकुरगंगटी: सावन की प्रथम सोमवारी पर बूढ़ानाथ महादेव मंदिर बस्ता पहाड़ में शिव भक्तों की भारी भीड़
अखंड क्षेत्र स्थित रणजी पंचायत के बस्तर पहाड़ की चोटी पर बना ऐतिहासिक बूढ़ानाथ महादेव मंदिर में सावन की प्रथम सोमवारी पर काफी भीड़ देखी गई। सैकड़ो छोटे-बड़े वाहन और हजारों की संख्या में महिला पुरुष शिव भक्तों के कारण भारी भीड़ हो गई।कतारवद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश नहीं किए जाने के कारण कई बार और अव्यवस्था होते-होते बची।