कानपुर: सीसामऊ थाने की पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
सीसामऊ थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त अरमान अली को नूर मोहम्मद के हाते से गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने शनिवार शाम 6बजे बताया उपनिरीक्षक विशेष कुमार के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।