चानन: किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में पुलिस ने पुलिया के नीचे छुपाकर रखा 60 लीटर महुआ शराब जब्त किया
ASI मनोहर कुमार के नेतृत्व में किऊल थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान वृंदावन गांव में एक पुलिया के नीचे छुपा कर रखा गया 60 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. शुक्रवार अपराह्न 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर किऊल थाना में कांड संख्या 37/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है. शराब पॉलिथीन बांधकर प्लास्टिक बोरा में डालकर छुपा कर रखा गया था.