मनोहरथाना: मनोहरथाना विद्यालय में बच्चों के लिए नशा मुक्ति की जानकारी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
मनोहरथाना कस्बे में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रचना वैष्णव अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट मनोहर थाना व विशिष्ट अतिथि पुलिस उप निरीक्षक धनराज गोचर एवं अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामप्रसाद ने की।