बखरी: बखरी कामा स्थान के पास मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
गोरियारी के एक युवक के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान गोरियारी के शंभू साहनी के छोटे पुत्र विशाल कुमार के रूप में की गई है। विशाल सोमवार की रात 10:00 बजे घर से खाना खाकर निकला था लेकिन वापस घर नहीं आया। सुबह सूचना मिली कि उसे मार कर कामा स्थान की खरही खेत में छोड़ दिया गया है।