Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

जो अधिकारी अच्छा काम करेगा उसको माला, लेकिन अगर गलत किया तो..!, चंद्रशेखर का सख्त संदेश | Bhim Army Meerut | Dalit #bhimarmy #ChandrashekharAzad #SSP #meerutnews Chandra Shekhar Aazad City News 24 Live Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

Hardoi, Hardoi | Jul 10, 2026

MORE NEWS

भावुक माहौल में विदा हुए बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र, आंखें हुईं नम, नवागत प्रभारी निरीक्षक कैशलेश सिंह ने संभाली कमान
.
#हरदोई: कोतवाली बेनीगंज में उस समय भावुक माहौल बन गया जब जनपद से स्थानांतरित हुए प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र को पुलिस कर्मियों, पत्रकारों और नगरवासियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। जिनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता ने कम समय में ही लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया था।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, पटका ओढ़ाकर तथा देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं। हर किसी की जुबान पर यही था कि सतीश चंद्र ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार देशराज शर्मा ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने अल्प समय में कई ऐसे सराहनीय कार्य किए, जिनकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी। वहीं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजना ने कहा कि उन्होंने हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी और न्याय दिलाने का प्रयास किया। उनका कार्यकाल पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर याद किया जाएगा तथा उनकी कार्यशैली अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।
इस दौरान हरदोई पुलिस लाइन से आए नवागत प्रभारी निरीक्षक कैशलेश सिंह का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कोतवाली परिसर स्थित कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर नई जिम्मेदारी ग्रहण की और निष्पक्ष व जनसेवा के भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
विदाई समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने सतीश चंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाओं के साथ विदा किया। यह विदाई केवल एक अधिकारी के स्थानांतरण की नहीं, बल्कि जनता के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुके एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी के प्रति सम्मान और स्नेह की अभिव्यक्ति बन गई।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

भावुक माहौल में विदा हुए बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र, आंखें हुईं नम, नवागत प्रभारी निरीक्षक कैशलेश सिंह ने संभाली कमान . #हरदोई: कोतवाली बेनीगंज में उस समय भावुक माहौल बन गया जब जनपद से स्थानांतरित हुए प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र को पुलिस कर्मियों, पत्रकारों और नगरवासियों ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। जिनकी कार्यशैली, सरल व्यवहार और पीड़ितों को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता ने कम समय में ही लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया था। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने पुष्पमालाएं पहनाकर, पटका ओढ़ाकर तथा देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं। हर किसी की जुबान पर यही था कि सतीश चंद्र ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता, संवेदनशीलता और जनसरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार देशराज शर्मा ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने अल्प समय में कई ऐसे सराहनीय कार्य किए, जिनकी चर्चा लंबे समय तक होती रहेगी। वहीं नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजना ने कहा कि उन्होंने हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी और न्याय दिलाने का प्रयास किया। उनका कार्यकाल पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर याद किया जाएगा तथा उनकी कार्यशैली अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। इस दौरान हरदोई पुलिस लाइन से आए नवागत प्रभारी निरीक्षक कैशलेश सिंह का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कोतवाली परिसर स्थित कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर नई जिम्मेदारी ग्रहण की और निष्पक्ष व जनसेवा के भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। विदाई समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने सतीश चंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाओं के साथ विदा किया। यह विदाई केवल एक अधिकारी के स्थानांतरण की नहीं, बल्कि जनता के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुके एक संवेदनशील पुलिस अधिकारी के प्रति सम्मान और स्नेह की अभिव्यक्ति बन गई। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 14, 2026

'बरगद हम बचाएंगे' के नारों के बीच बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प, ईको टीम और शिक्षकों का हुआ सम्मान
.
#उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा, विकास क्षेत्र औरास में आयोजित "वृक्षजल कथा" एवं "बरगद बचाओ महाअभियान" ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्र 'अपूर्व' और शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा की पहल को पर्यावरण संरक्षण की प्रभावी मुहिम में बदल दिया। अभियान में बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों ने बरगद संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं बरगद के पौधे के पूजन से हुआ। इसके बाद अनूप मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। "बरगद हम बचाएंगे, बरगद हम लगाएंगे" के नारों से गूंजते विद्यालय परिसर में बच्चों ने तख्तियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
रैली के उपरांत आयोजित "वृक्षजल कथा" तथा पॉडकास्ट संवाद में अनूप मिश्र और प्रदीप कुमार वर्मा ने बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर संवाद किया। छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अनूप मिश्र ने उन्हें प्रकृति का जिम्मेदार प्रहरी बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में "मैं हूँ बरगद का मित्र" सेल्फी स्टैंड, बरगद प्रहरी हस्ताक्षर अभियान, ईको टीम सम्मान तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक बच्चों का सम्मान प्रमुख आकर्षण रहे। शिक्षक इंद्रपाल को विद्यालय को हरित एवं स्वच्छ बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्रदीप कुमार वर्मा को "बरगद बचाओ महाअभियान" का विस्तार अधिकाधिक विद्यालयों तक करने तथा शिक्षक समाज को इस अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

अपने संबोधन में अनूप मिश्र ने विद्यालय की स्वच्छता, हरियाली और नवाचारों की सराहना करते हुए इसे जनपद का प्रेरणादायी विद्यालय बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। रमनजीत कौर, इंद्रपाल सहित समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन ने यह संदेश दिया कि प्रशासन और शिक्षकों की सार्थक पहल से विद्यालय समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी केन्द्र बन सकता है।
#TheTelecast

'बरगद हम बचाएंगे' के नारों के बीच बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प, ईको टीम और शिक्षकों का हुआ सम्मान . #उन्नाव। उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा, विकास क्षेत्र औरास में आयोजित "वृक्षजल कथा" एवं "बरगद बचाओ महाअभियान" ने वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप मिश्र 'अपूर्व' और शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा की पहल को पर्यावरण संरक्षण की प्रभावी मुहिम में बदल दिया। अभियान में बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों ने बरगद संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं बरगद के पौधे के पूजन से हुआ। इसके बाद अनूप मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। "बरगद हम बचाएंगे, बरगद हम लगाएंगे" के नारों से गूंजते विद्यालय परिसर में बच्चों ने तख्तियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के उपरांत आयोजित "वृक्षजल कथा" तथा पॉडकास्ट संवाद में अनूप मिश्र और प्रदीप कुमार वर्मा ने बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण पर संवाद किया। छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए अनूप मिश्र ने उन्हें प्रकृति का जिम्मेदार प्रहरी बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में "मैं हूँ बरगद का मित्र" सेल्फी स्टैंड, बरगद प्रहरी हस्ताक्षर अभियान, ईको टीम सम्मान तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक बच्चों का सम्मान प्रमुख आकर्षण रहे। शिक्षक इंद्रपाल को विद्यालय को हरित एवं स्वच्छ बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वहीं प्रदीप कुमार वर्मा को "बरगद बचाओ महाअभियान" का विस्तार अधिकाधिक विद्यालयों तक करने तथा शिक्षक समाज को इस अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने संबोधन में अनूप मिश्र ने विद्यालय की स्वच्छता, हरियाली और नवाचारों की सराहना करते हुए इसे जनपद का प्रेरणादायी विद्यालय बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार वर्मा ने किया। रमनजीत कौर, इंद्रपाल सहित समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन ने यह संदेश दिया कि प्रशासन और शिक्षकों की सार्थक पहल से विद्यालय समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी केन्द्र बन सकता है। #TheTelecast

Hardoi, Hardoi | Jul 14, 2026

कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर थाना टडियावां से संबंधित प्रसारित खबर  के संबंध में अवगत कराना है कि आवेदक कल्लू पुत्र सोबरन निवासी ग्राम अहिरौरी थाना टडियावा जनपद हरदोई व विपक्षी यूनिस खां पुत्र हबीब खां निवासी उपरोक्त के मध्य खेत की जमीन को लेकर विवाद था, जो आज राजस्व टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा विवादित भूमि का निस्तारण करा दिया गया व दोनो पक्षो द्वारा आपस में सुलह समझौता कर लिया गया है। जिससे आवेदक संतुष्ट है । आवेदक द्वारा धर्मान्तरण/पलायन आदि संंबंधी लगाये गये सभी आरोप पूर्णत असत्य/निराधार है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम द्वारा दी गयी बाइट
@Igrangelucknow 
@adgzonelucknow 
@dgpup 
@Uppolice

कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर थाना टडियावां से संबंधित प्रसारित खबर के संबंध में अवगत कराना है कि आवेदक कल्लू पुत्र सोबरन निवासी ग्राम अहिरौरी थाना टडियावा जनपद हरदोई व विपक्षी यूनिस खां पुत्र हबीब खां निवासी उपरोक्त के मध्य खेत की जमीन को लेकर विवाद था, जो आज राजस्व टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा विवादित भूमि का निस्तारण करा दिया गया व दोनो पक्षो द्वारा आपस में सुलह समझौता कर लिया गया है। जिससे आवेदक संतुष्ट है । आवेदक द्वारा धर्मान्तरण/पलायन आदि संंबंधी लगाये गये सभी आरोप पूर्णत असत्य/निराधार है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री लक्ष्मीकांत गौतम द्वारा दी गयी बाइट @Igrangelucknow @adgzonelucknow @dgpup @Uppolice

Hardoi, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026

महिला थाने के बाहर दहेज में मिली बाइक को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

महिला थाने के बाहर दहेज में मिली बाइक को लेकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। मामले की जांच जारी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

Hardoi, Hardoi | Jul 14, 2026

हरदोई: महिला थाने के बाहर नवविवाहित दंपती में विवाद,नोकझोंक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

हरदोई। महिला थाने के बाहर सोमवार को एक नवविवाहित दंपती और उनके परिजनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर काउंसलिंग कराई, जिसके बाद आपसी समझौता हो गया।

जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र की रहने वाली रेशमा का विवाह शाहजहांपुर निवासी सचिन के साथ 20 अप्रैल को हुआ था। रेशमा का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने करीब 5 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और अन्य उपहार दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

इसी मामले को लेकर रेशमा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला थाने में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी।
 
बताया जा रहा है कि महिला थाने से बाहर निकलते ही रेशमा ने दहेज में दी गई मोटरसाइकिल वापस मांगी, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली शहर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां दोबारा काउंसलिंग कराई गई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया है और मामला शांत हो गया।

हरदोई: महिला थाने के बाहर नवविवाहित दंपती में विवाद,नोकझोंक व हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हरदोई। महिला थाने के बाहर सोमवार को एक नवविवाहित दंपती और उनके परिजनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर काउंसलिंग कराई, जिसके बाद आपसी समझौता हो गया। जानकारी के अनुसार, हरियावां थाना क्षेत्र की रहने वाली रेशमा का विवाह शाहजहांपुर निवासी सचिन के साथ 20 अप्रैल को हुआ था। रेशमा का आरोप है कि शादी में उसके पिता ने करीब 5 लाख रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और अन्य उपहार दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के रूप में चार पहिया वाहन की मांग की। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी मामले को लेकर रेशमा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला थाने में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। बताया जा रहा है कि महिला थाने से बाहर निकलते ही रेशमा ने दहेज में दी गई मोटरसाइकिल वापस मांगी, जिस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। मामले की सूचना पर पहुंची कोतवाली शहर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां दोबारा काउंसलिंग कराई गई। सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी सहमति से समझौता करा दिया गया है और मामला शांत हो गया।

Hardoi, Hardoi | Jul 14, 2026

जो अधिकारी अच्छा काम करेगा उसको माला, लेकिन अगर गलत किया तो..!, चंद्रशेखर का सख्त संदेश | Bhim Army Meerut | Dalit #bhimarmy #ChandrashekharAzad #SSP #meerutnews Chandra Shekhar Aazad City News 24 Live Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY - Hardoi News