भीलवाड़ा: भाजपा के पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के सोशल मीडिया पोस्टर पर पाकिस्तानी झंडा दिखा
भीलवाड़ा। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिंधी भाषा दिवस (10 अप्रैल) के अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी के नाम से जारी एक सोशल मीडिया पोस्टर में बड़ी गलती देखी गई है। पोस्टर में 'सिंधी भाषा दिवस' की बधाई देते हुए भारत के तिरंगे के बजाय पाकिस्तान का राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है।पूर्व विधायक का कहना है मेरी सोशल मीडिया आईडी कोई ओर चलाता है