बख्शी का तालाब: सीतापुर हाईवे पर भीषण हादसा, कांवड़िये की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लाडली होटल के सामने अज्ञात डीसीएम ने बाइक सवार दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 17 वर्षीय सत्यम गुप्ता और 18 वर्षीय शोभित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को साढ़ामऊ स्थित 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम को मृत घोषित कर दिया।