नौगांव: ईद पर्व को लेकर नौगांव थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न, थाना प्रभारी ने सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की
नौगांव थाना परिसर में ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 8 बजे आयोजित इस बैठक में सभी धर्मों के लोगों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। बैठक में थाना प्रभारी संजय राय ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और वर्षों से चली आ रही आपसी भाईचारे एवं