सरिया: बगोदर विधायक घोडथंबा में पीड़ित परिवारों से मिले
Suriya, Giridih | Mar 17, 2025 झारखंड विधान सभा के प्रतिपक्ष के नेता सह धनवार विधायक बबूलाल मरांडी के साथ बगोदर विधायक नागेंद्र महतो सोमवार की शाम चार बजे धनवार विधानसभा क्षेत्र के घोड़थंबा पहुंचकर विगत दिनों होली जुलूस के दौरान दो समुदाय में हुए हिंसक झड़प व आगजनी की घटना में पीड़ित परिवारों से मिलकर इस घटना की पूरी जानकारी लिया।