सरिया प्रखंड क्षेत्र के अमनारी पंचायत अंतर्गत रेहाटांड में आयोजित श्री हनुमंत प्राण-प्रतिष्ठा सह श्रीरामचरित मानस नवाह् परायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार सुबह 10 बजे पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के वातावरण में भव्य कलशयात्रा के साथ हुआ। आयोजन को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही धार्मिक उत्साह देखने को मिला। कलशयात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जहां 1100