शामली: शामली जिले के भैंसानी इस्लामपुर निवासी युवक को पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Shamli, Shamli | Aug 14, 2026 शुक्रवार की शाम 4 बजे शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने बताया कि पुलिस पार्टी ने क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर निवासी मूसा पुत्र महताब नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में केस दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।