शाहबाद: अल्लाहपुर तिराहे पर दबंगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ की मारपीट, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
शाहाबाद कोतवाली के अल्लाहपुर तिराहा एक रिक्शा चालक को मामूली विवाद के चलते दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। क्षेत्र के ग्राम जमालपुर निवासी संजय कुमार पुत्र श्रीकृष्ण ने बताया बुधवार को 3 बजे साथी का रिक्शा खराब हो जाने से उसे बांध कर वह बनवाने जा रहा था। अल्लापुर तिराहा पर दबंगों ने उसे पीटा।