अनूपपुर: कलेक्टर ने कहा: शत-प्रतिशत नामांकन के लिए फील्ड विजिट प्लान बनाएं, जल योजनाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग करें
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए एक माह का फील्ड विजिट प्लान तैयार कर सेक्टरवार अभियान चलाया जाए। अभिभावकों से संवाद कर अधिक से अधिक बच्चों का स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने नल-जल योजनाओं की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ।