कटनी ग्रामीण: पिपरौंध: जायसवाल ढाबे के सामने खड़े ट्रक से डीजल चोरी, गिरोह का पर्दाफाश
एनएच-30 पर ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ झिंझरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी नीलेश उर्फ अंकू जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 225 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने के उपकरण और स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है।