एत्मादपुर: गांव आबिदगढ़ से चेक बाउंस के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Etmadpur, Agra | Dec 25, 2025 थाना खन्दौली पुलिस ने वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आबिदगढ़ निवासी गौरव तोमर को पकड़ा, जो चेक अनादरण के मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी पर एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत आर्थिक धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार था, जिसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।