पुलिस आयुक्त के अभियान के तहत एत्मादपुर पुलिस ने जुआ खेलते लोगों पर कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला सत्ता जाटवान में हार-जीत की बाजी लगाते पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए। मौके से 14,160 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते व जामा तलाशी से 640 रुपये बरामद किए गए।