आगरा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में टेढ़ी बगिया पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बैनर तले पुतला दहन कार्यक्रम के बाद कालिंदी विहार निवासी सागर सविता को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली। इंस्टाग्राम आईडी Sameem S. Malik से कॉल कर गाली-गलौज और सिर धड़ से अलग करने व जिंदा जलाने जैसी धमकियां दी गईं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।