एत्मादपुर: गढ़ी रामबख्श में चाऊमीन की दुकान पर विवाद, पथराव का वीडियो वायरल, फायरिंग करने का भी आरोप
Etmadpur, Agra | Dec 25, 2025 आगरा के थाना बरहन क्षेत्र के गांव गढ़ी राम बक्श में चाऊमीन की दुकान पर मामूली विवाद के बाद हंगामा हो गया। कहासुनी के दौरान पथराव और फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि सुनील उर्फ काका ने तमंचा निकालकर दुकान संचालक बिन्द्र व उसके भाई पर फायर किया, दोनों ने झुककर जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को तमंचे सहित हिरासत में लिया।