आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद रोती हुई बच्ची ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है बताया जा रहा है की घटना के बाद आरोपी परिवार के साथ फरार है।